भारत
महिला चोर गिरोह का खुलासा, पेट में मिला चोरी का मंगलसूत्र
Shantanu Roy
13 March 2026 4:05 PM IST

x
Bhilwara. भीलवाड़ा। भीलवाड़ा पुलिस ने एक महिला चोर गिरोह को पकड़ा है। हैरान करने वाली बात ये है कि महिलाओं का ये गिरोह ज्वेलरी चोरी करने के बाद निगल जाता था या फिर कपड़े में छिपा देते थे। जब पुलिस ने 7 महिलाओं को गिरफ्तार कर इनका मेडिकल करवाया तो वे भी चौंक गए। एक्स-रे के दौरान एक महिला के पेट में मंगलसूत्र और सोने के मोती मिले, जिसे बाद में डॉक्टरों ने बाहर निकाला। आरोपियों में शानू (31), व्रतिका (20), बरजी बाई (52), बसंती (60), मैना (28), पायल (20) और सपना (32) शामिल है। ये सभी एमपी के नीमच जिले के अलग-अलग गांवों की रहने वाली हैं।
कोटड़ी थानाधिकारी महावीर मीणा ने बताया कि शीतला सप्तमी के दिन कोटड़ी स्थित चारभुजा मंदिर में रंगोत्सव कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। भीड़ का फायदा उठाकर गैंग की महिलाएं भी वहां पहुंच गई और महिलाओं के गले से सोने के जेवरात चोरी कर लिए। कोटड़ी निवासी राधा अहीर ने थाने में रिपोर्ट दी। जिसमें बताया कि वह मंदिर कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। जहां भीड़ के बीच किसी ने उसके गले से सोने का मंगलसूत्र और 6 सोने के मोती का हार चोरी कर लिया। जब वह मंदिर से बाहर आई तो गले में दोनों जेवरात नहीं थे। थानाधिकारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करने के बाद सीसीटीवी खंगाले गए। जांच में पता चला कि ये गिरोह राज्य के बाहर का है।
बुधवार रात में गश्त के दौरान टीम को 7 संदिग्ध महिलाएं एक कार में घूमती नजर आईं। महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उन्होंने चोरी की वारदात कबूल की। इस पर गुरुवार देर शाम इन सभी को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद इन सभी का मेडिकल और एक्स-रे करवाया गया। जहां एक महिला के शरीर में संदिग्ध वस्तु दिखाई दी। जांच में सामने आया कि महिला के पेट में मंगलसूत्र और 6 सोने के मोती का जेवरात है। इस पर सपना नाम की महिला को भीलवाड़ा के महात्मा गांधी हॉस्पिटल लेकर आए। यहां डॉक्टर्स की मदद से इन जेवरात को बाहर निकाला गया।
Tagsभीलवाड़ामहिला गिरोहज्वेलरी चोरीमंगलसूत्रसोने के मोतीसपनाशानूव्रतिकाबरजी बाईबसंतीमैनापायलनीमच जिलेकोटड़ीचारभुजा मंदिररंगोत्सवचोरीगिरफ्तार महिलाएंएक्स-रेपेट में ज्वेलरीमेडिकलपुलिस कार्रवाईचोरी का खुलासाभीड़भाड़मंदिर सुरक्षाचोरी का तरीकाअपराधमहिला अपराधसार्वजनिक जगहदस्तावेजी जांचपुलिस सफलताBhilwarawomen gangjewellery theftmangalsutragold beadsSapnaShanuVratikaBarji BaiBasantiMainaPayalNeemuch districtKotdiCharbhuja TempleRangotsavtheftwomen arrestedX-rayjewellery in stomachmedicalpolice actiontheft revealedcrowdtemple securitymethod of theftcrimewomen crimepublic placedocument verificationpolice success
Next Story





