भारत
आपदा से नुकसान का जायजा लेने पहुंचीं विधायक, महिलाओं ने किया कड़ा विरोध
jantaserishta.com
15 Aug 2023 1:56 PM IST

x
कोटद्वार: कोटद्वार विधायक और विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूडी मंगलवार कोटद्वार में आपदाग्रस्त लालपानी और सनेह क्षेत्र में भारी बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेने पहुंची। इस दौरान उन्हें स्थानीय महिलाओं के गुस्से के आगे उल्टे पांव वापस लौटना पड़ा। दरअसल मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार से विधायक ऋतु भूषण खंडूडी जैसे ही लालपानी इलाके में भारी बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेने पहुंची, वहां महिलाओं नें उनका कड़ा विरोध किया।
ग्रामीण महिलाओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि विधायक ऋतु खंडूडी को जनता से कोई लेना देना नहीं हैं। वह केवल आपदा की इस घड़ी में अपनी राजनीति चमकाने आई हैं। तस्वीरों में विधानसभा अध्यक्ष को उल्टे पांव वापस लौटने के लिए मजबूर होते देखा गया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





