भारत

महिलाओं को 30 साल की उम्र से पहले बच्चों को जन्म देना चाहिए: मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा

jantaserishta.com
29 Jan 2023 8:00 AM IST
महिलाओं को 30 साल की उम्र से पहले बच्चों को जन्म देना चाहिए: मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा
x
गुवाहाटी (आईएएनएस)| असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि महिलाओं को 30 साल की उम्र से पहले बच्चों को जन्म देना चाहिए। सीएम ने यह बयान गुवाहाटी के शंकरदेव कलाक्षेत्र में एक समारोह को संबोधित करते हुए दिया। सीएम ने समारोह में मौजूद महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा, 'हम बाल विवाह को रोकने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि अगर आप बहुत कम उम्र में बच्चे को जन्म देंगी तो आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। इसी तरह, अगर आप वही काम अधिक उम्र में पहुंचने के बाद करती हैं, जैसे कि 30 या 35 उम्र में तो जरूर कुछ परेशानियां होंगी।
मुख्यमंत्री ने 22 से 30 वर्ष की आयु के बीच महिलाओं को जन्म देने के लिए 'आदर्श आयु' का भी प्रस्ताव दिया। उन्होंने कहा कि 22 से 30 वर्ष की उम्र बच्चे को जन्म देने के लिए अच्छी उम्र है, क्योंकि मानव शरीर में कुछ बुनियादी चीजें होती हैं। भगवान ने हमारे शरीर को ऐसा ही बनाया है। इसलिए मेरा सुझाव है कि जिन लड़कियों ने अभी तक शादी नहीं की है, वे जल्द करें।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story