भारत

महिला सरपंच चर्चा में, DJ की धुन पर की फायरिंग

jantaserishta.com
17 Nov 2022 5:16 PM IST
महिला सरपंच चर्चा में, DJ की धुन पर की फायरिंग
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

देखें वीडियो।
सिरसा: सिरसा की नाथूसरी चौपटा पुलिस ने नवनिर्वाचित सरपंच संतोष बैनीवाल के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. आरोप है कि सरपंच एक वीडियो में डीजे की धुन पर गांव की दो लड़कियों के साथ नाचते हुए पिस्तौल से हवा में फायर कर रही थीं.
हालांकि, ये पता नहीं चल पाया है कि वीडियो कब का है और कितना पुराना है. फिलहाल, शिकायत के आधार पर पुलिस मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही है.
दरअसल, सिक्योरिटी एजेंट एएसआई सुभाष चंद्र के बयान पर चौपटा पुलिस ने मामला दर्ज किया है. सुभाष ने बताया कि वह चौपटा क्षेत्र की खुफिया जानकारी रखता है. 16 नवंबर को उसके फेसबुक आईडी (Facebook) पर एक वीडियो आया.
इस वीडियो में दिख रहा है कि दड़बा कलां गांव की रहने वाली संतोष बैनीवाल दो लड़कियों के साथ डीजे की धुन पर डांस कर रही है. साथ ही हाथ में पिस्तौल लेकर वह लगातार हवा में फायर कर रही हैं.
इससे आम लोगों की सुरक्षा को खतरा हो सकता है. इस विडियो को पेन ड्राइव में लेकर चौपटा थाना में पेश किया. पुलिस ने इस मामले में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है.
मामले में सिरसा पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अर्पित जैन ने बताया, "उनके संज्ञान में वायरल वीडियो का मामला आया है. इस पर चोपटा थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है. मामले की जांच जारी है. जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. अभी तक ये पता नहीं चल पाया कि वीडियो कब का है. इसकी जांच की जा रही है."
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story