भारत

मोदी सरकार के नारी शक्ति वंदन बिल से और भी सशक्त होंगी देश की महिलाएं: ओपी धनखड़

Shantanu Roy
20 Sep 2023 10:51 AM GMT
मोदी सरकार के नारी शक्ति वंदन बिल से और भी सशक्त होंगी देश की महिलाएं: ओपी धनखड़
x
चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि नारी शक्ति वंदन बिल पास होने के बाद देश की महिलाएं राजनीति में और भी सशक्त होंगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मोदी सरकार का प्रशंसनीय निर्णय है। ओम प्रकाश धनखड़ ने संसद में इस बिल के प्रस्तुत किए जाने के बाद अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अमृतकाल में लोकतंत्र के नए मंदिर में पहले ही दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारी शक्ति वंदन बिल पेश कर इतिहास रचने का काम किया है। धनखड़ ने इस ऐतिहासक निर्णय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए देश की आधी आबादी मातृ शक्ति को बहुत-बहुत बधाई दी। प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेशवासियों को गणेश चतुर्थी की भी शुभकामनाएं दी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा हमेशा महिला आरक्षण बिल के समर्थन में रही है। प्रधानमंत्री ने अपने संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाया है। नारी शक्ति वंदन कानून से महिलाओं को लोकसभा व विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। लोकसभा में महिलाओं के लिए 181 सीटें आरक्षित होंगी। मोदी सरकार के इस निर्णय से नारी शक्ति को नई शक्ति मिलेगी।
उनका आगे का रास्ता प्रशस्त होगा। प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि महिला आरक्षण बिल कई वर्षों से लटका हुआ था। 1996 में पहली बार इससे जुड़ा बिल पेश किया गया था। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में भी कई बार बिल लाया गया, लेकिन बहुमत की कमी के कारण उनका यह सपना पूरा नहीं हो सका। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने अटल बिहारी वाजपेयी का यह सपना साकार कर दिया है। आज के दिन को अमृतकाल का गौरवमयी दिन बताते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नारी शक्ति वंदन बिल निश्चित तौर पर महिला नेतृत्व को परिभाषित करेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 9 सालों में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेकों कदम उठाए हैं। महिलाओं के लिए लगभग 11 करोड़ शौचालयों का निर्माण करना, जनधन खातों के माध्यम से महिलाओं के लिए रोजगार के लिए सस्ता कर्ज उपलब्ध कराना, 34 प्रतिशत घरों को उज्जवला योजना का लाभ दिलाना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, प्रधानमंत्री आवास के अंतर्गत गरीबों को मिलने वाले घरों की रजिस्ट्री घर की महिलाओं के नाम कराना, 80 करोड़ लोगों के लिए राशन उपलब्ध कराना जैसे अनेक कार्यों से मोदी सरकार ने महिलाओं का खास ध्यान रखा है।
Next Story