भारत
उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा की सादगी की क़ायल हुई नाहन की महिलाएं
Shantanu Roy
28 Oct 2026 9:41 PM IST

x
नाहन। नाहन: उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा की सादगी की नाहन की महिलाएं भी क़ायल हो गईं हैं ।बुधवार को नाहन शहर की महिलाएं जब शहर के महलात के कैंपस में करवा चौथ की मेहंदी लगा रहीं थी तो उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा भी आम महिलाओं की तरह मेहंदी लगाने स्टाल पर बैठ गईं। करवा चौथ के शुभ अवसर पर ट्रैवल कांसीएर्ज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड वीज़ा कंपनी की ओर से नाहन पैलेस के बगीचे में महिलाओं के लिए एक प्रीमियम निःशुल्क मेहंदी कैंप आयोजित किया गया ।इस कैंप में उपायुक्त के साथ आरटीओ सिरमौर सोना चंदेल ने भी स्टाल पर महिलाओं के साथ मेहंदी लगाई ।इस अवसर पर उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने तमाम महिलाओं को करवा चौथ की शुभकामनाएँ एव बधाई दी ।ग़ौर हो कि कैंप का शुभारंभ नगर परिषद नाहन की अध्यक्ष उपमा धीमान ने किया ।इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष उपमा धीमान ने कहा कि महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए उनके हुनर को पहचान दिलाना और उसे आगे बढ़ाने के अवसर देना बेहद जरूरी है।उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए केवल प्रशिक्षण देना ही पर्याप्त नहीं, बल्कि उन्हें अपने हुनर का प्रदर्शन करने और आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध करवाना भी जरूरी है।
Next Story





