महिला सांसद की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, नामांकन के दौरान ये छुपाने का आरोप

राजस्थान के राजसमंद से भाजपा सांसद दीया कुमारी मुश्किलों में घिर गई हैं। उन पर शपथ पत्र में जानकारी छुपाने के आरोप लगे हैं। इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दायर की गई है। याचिकाकर्ता जितेंद्र कुमार खटीक का आरोप है कि दीया कुमारी ने अपने शपथ पत्र में गलत जानकारी पेश की। जयपुर के पारिवारिक न्यायालय ने उन्हें बच्चों की कस्टडी सौंप रखी है, यह बात उन्होंने शपथ पत्र में छुपाई है। इसके अलावा वोटर लिस्ट व टिकट में उनके नाम अलग-अलग हैं। याचिकाकर्ता ने उनका नामांकन निरस्त करने की मांग की है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





