
x
गाजियाबाद (आईएएनएस)| उप्र सरकार ने गाजियाबाद नगर निगम समेत जिले की सभी आठ नगर पंचायत-पालिकाओं की आरक्षण सूची जारी कर दी है। गाजियाबाद नगर निगम का आरक्षण बदल गया है। मेयर सीट महिला खाते में गई है। तीसरी बार ऐसा मौका होगा, जब गाजियाबाद की मेयर कोई महिला ही होगी। इससे पहले साल-2006 में दमयंती गोयल और साल-2007 में आशा शर्मा मेयर बनी थीं।
इससे पहले दिसंबर-2022 में जारी हुई आरक्षण सूची में गाजियाबाद मेयर की सीट को अनारक्षित श्रेणी में रखा गया था। ऐसे में तमाम दावेदार सामने आए थे। लेकिन बुधवार शाम नए सिरे से जारी हुए आरक्षण ने उन दावेदारों के सपनों पर पानी फेर दिया।
इसी तरह खोड़ा मकनपुर, मुरादनगर, लोनी, फरीदनगर, पतला, डासना और निवाड़ी नगर पंचायत में भी चेयरमैन पद का आरक्षण बदल गया है।
नगर पंचायतों में आरक्षण की स्थिति के मुताबिक खोड़ा मकनपुर - ओबीसी, मुरादनगर - अनारक्षित, मोदीनगर -एससी, लोनी - ओबीसी, फरीदनगर - महिला, पतला - ओबीसी, डासना - अनारक्षित, निवाड़ी - ओबीसी महिला सीट बनाई गई है।
Tagsगाजियाबादगाजियाबाद न्यूज़गाजियाबाद मेयरमहिला मेयरGhaziabadGhaziabad NewsGhaziabad MayorWomen Mayor
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





