भारत

पीजी में रहने वाली महिलाओं की चप्पलों से पिटाई, दी ये धमकी, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
5 March 2022 9:26 AM IST
पीजी में रहने वाली महिलाओं की चप्पलों से पिटाई, दी ये धमकी, मचा हड़कंप
x
FIR दर्ज।

पुणे: महाराष्ट्र के पुणे में कुछ लोगों ने शॉर्ट्स पहनने के कारण महिलाओं की चप्पलों से पिटाई कर दी. इस मामले में छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. चंदन नगर पुलिस ने बताया कि मामला खराड़ी के रक्षक नगर का है.

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिलाएं यहां एक पीजी में रहती हैं और अलग-अलग कंपनियों में नौकरी करती हैं. पीजी की मालकिन ने इसे लेकर शिकायत दर्ज करवाई की कुछ लोगों ने उनके पीजी में रहने वाली महिलाओं के साथ मारपीट की. पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद 6 लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 448, 323, 504, 506, 143, 147, 149 के तहत मामला दर्ज किया है.
एक एजेंसी के मुताबिक, शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि ये लोग अक्सर उनसे किसी ना किसी बात को लेकर झगड़ते रहते हैं. इस बार उन्होंने पीजी में रह रही महिलाओं के कपड़ों को लेकर इस तरह की हरकत कर दी. उन्होंने बताया कि बुधवार की रात कुछ लोग उनके घर आए और इस बात पर लड़ने लगे कि उनके पीजी में रहने वाली महिलाएं शॉर्ट्स पहन कर इलाके में घूमती हैं. विवाद इस हद तक बढ़ गया कि उन्होंने पीजी में रह रही लड़कियों को पहले चप्पलों से पीटा और फिर घर तोड़ने की धमकी भी दी.
इससे पहले हाल ही में उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में दबंगों ने एक घर में घुसकर 2 महिलाओं को मारपीट कर घायल कर दिया. महिलाओं ने अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया. पुलिस ने बताया कि पीड़ित महिलाओं का कहना है कि उनके घर में एक चोरी हुई थी, जिसके कुछ दिन बाद उन्होंने एक चोर को घर के पास ही जुआ खेलते हुए देखा. जैसे ही महिलाओं ने चोर को पकड़वाने के लिए पुलिस को फोन किया, उन लोगों को इसकी भनक लग गई. महिलाओं ने बताया कि चोर सहित आधा दर्जन लोगों ने उनके घर पर धावा बोल दिया और मारपीट करने लगे. इसी के साथ उन्होंने उनके साथ अश्लील हरकत भी की. प्रभारी निरीक्षक आजाद पाल सिंह का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा लिख लिया है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story