भारत

महिला IPS अधिकारी सस्पेंड, लगे ये आरोप

jantaserishta.com
27 April 2022 8:28 PM IST
महिला IPS अधिकारी सस्पेंड, लगे ये आरोप
x
पढ़े पूरी खबर

उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए आईपीएस अफ़सर अलंकृता सिंह को सस्पेंड कर दिया है. ये वहीं अधिकारी हैं जो महीनों से लापता चल रही थीं. 19 अक्टूबर से लगातार छुट्टी पर चल रहीं अलंकृता के खिलाफ अब ये एक्शन लिया गया है.

इस मामले की बात करें तो लंबे समय से अलंकृति सिंह को लेकर विवाद चल रहा था. उन्होंने चुनाव की ड्यूटी में भी हिस्सा नहीं लिया था और फिर बाद में छुट्टी मनाने के लिए लंदन चली गई थीं. अब नियम अनुसार अगर कोई आईपीएस अधिकारी छुट्टी के लिए बाहर जाता है तो इसकी इजाजत लेनी पड़ती है, लेकिन यहां पर ऐसा कुछ नहीं किया गया. बाद में अलंकृता द्वारा व्हाट्सएप कॉल के ज़रिए लंदन में होने की बात बताई गई. ऐसे में सरकार ने उनके इस रवैये से नाराज होकर उन्हें सस्पेंड कर दिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story