भारत

सितंबर से महिलाओं को हर महीने मिलेंगे एक हजार रुपये, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला

jantaserishta.com
20 March 2023 1:53 PM IST
सितंबर से महिलाओं को हर महीने मिलेंगे एक हजार रुपये, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
x
चेन्नई (आईएएनएस)| तमिलनाडु सरकार सितंबर से पात्र परिवारों की महिला मुखियाओं को 1,000 रुपये प्रति माह सहायता देने के चुनावी वादे को लागू करेगी। इसके लिए बजट में 7 हजार करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई है। राज्य के वित्त मंत्री पलानिवेल थियागा राजन ने कहा, केंद्र सरकार द्वारा रसोई गैस की कीमतों में भारी वृद्धि और समग्र मूल्य वृद्धि से प्रभावित परिवारों की महिला मुखियाओं को इस योजना से बहुत लाभ होगा।
दिलचस्प बात यह है कि डीएमके ने रसोई गैस सिलेंडर के लिए 100 रुपये की सब्सिडी का वादा भी किया था।
राजन ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए बजट पेश करते हुए कहा, इस योजना के तहत लाभ प्राप्त करने की पात्रता को रेखांकित करने वाले परिचालन दिशानिर्देश विकसित किए जाएंगे और जल्द ही जारी किए जाएंगे।
गौरतलब है कि राज्य में विपक्षी दल महिलाओं को प्रति माह 1,000 रुपये देने के अपने चुनावी वादे को पूरा नहीं करने के लिए द्रमुक सरकार की आलोचना कर रहे थे।
मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने हाल ही में कहा था कि महिलाओं को 1,000 रुपये प्रति माह की वित्तीय सहायता का 2023-24 के राज्य के बजट में उल्लेख किया जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story