भारत

महिला IAS ने किया धांसू डांस, लोग कर रहे तारीफ

jantaserishta.com
3 April 2022 11:30 AM IST
महिला IAS ने किया धांसू डांस, लोग कर रहे तारीफ
x
देखें वीडियो।

IAS Officer Dance Video: सोशल मीडिया पर केरल की एक आईएएस अधिकारी का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में महिला आईएएस छात्रों संग डांस करती हुई नजर आ रही हैं. 'नगाड़ा संग ढोल..' गाने पर आईएएस के डांस करते देख यूजर्स ने रिएक्ट किया है.

बता दें कि वायरल वीडियो में छात्रों संग डांस करते हुए दिख रहीं महिला आईएएस का नाम दिव्या एस अय्यर (IAS Divya S Iyer) है. वो केरल के पथानामथिट्टा (Pathanamthitta) जिले की डीएम हैं. एक वीडियो में आईएएस दिव्या को छात्रों के ग्रुप के साथ रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण अभिनीत फिल्म गोलियों की रासलीला राम-लीला के गाने 'नगाड़ा संग ढोल..' पर डांस करते हुए देखा जा सकता है.


इस वीडियो को अजिन पथनमथिट्टा नाम के यूजर द्वारा फेसबुक पर शेयर किया गया है. इसके कैप्शन में लिखा है- 'छात्रों के साथ जिला कलेक्टर के डांस मूव्स.' वीडियो के मुताबिक, आईएएस महात्मा गांधी विश्वविद्यालय (MG University, Kerala) के आर्ट फेस्टिवल की तैयारियों का जायजा लेने के लिए स्टेडियम पहुंची थीं. इसी दौरान छात्र-छात्राओं के साथ आईएएस दिव्या एस अय्यर ने डांस किया.
वीडियो को नेटिज़न्स काफी पसंद कर रहे हैं. बच्चों का उत्साह बढ़ाने और उनके साथ घुलने-मिलने के लिए यूजर्स आईएएस दिव्या की तारीफ कर रहे हैं. स्थानीय समाचार रिपोर्टों के अनुसार, अय्यर 'दीपकझ्चा' (Deepakazhcha) का उद्घाटन करने के लिए कार्यक्रम स्थल पर मौजूद थीं, जहां छात्रों के बार-बार अनुरोध करने के बाद वह डांस में शामिल हुईं.
फिलहाल सोशल मीडिया पर केरल की आईएएस अधिकारी दिव्या एस अय्यर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. हजारों लोग उनका वीडियो देख चुके हैं.








jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story