भारत

ट्रेन में सीट के लिए महिलाओं में जबरदस्त मारपीट, सामने आया वीडियो

jantaserishta.com
7 Oct 2022 1:03 PM IST
ट्रेन में सीट के लिए महिलाओं में जबरदस्त मारपीट, सामने आया वीडियो
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
देखें वीडियो।
नवी मुंबई: मुंबई की लोकल ट्रेन से एक वीडियो वायरल हुआ है, जहां पर महिलाएं एक दूसरे के साथ मारपीट कर रही हैं. महिलाएं फिल्मी स्टाइल में एक दूसरे साथ हाथापाई करती नजर आ रही है. बताया जा रहा है कि यह विवाद ट्रेन में सीट पर बैठने को लेकर हुआ था और बात मारपीट तक पहुंच गई. इस दौरान एक महिला पुलिस कांस्टेबल भी घायल हुई. घटना रात करीब आठ ठाणे से पनवेल जा रही एक लोकल ट्रेन में हुई.
जानकारी के मुताबिक एक महिला और उसकी पोती ठाणे से लोकल में सवार हुई और एक अन्य महिला जिसने कोपरखैरणे में ट्रेन पकड़ी थी, सीट खाली होने का इंतजार कर रही थी. तुर्भे स्टेशन पर एक सीट खाली हुई जिसके बाद दादी ने अपनी पोती को सीट दिलाने का प्रयास किया. हालांकि उसी समय दूसरी महिला ने भी सीट पर बैठने की कोशिश की. उसी समय दूसरी महिला ने भी सीट पर बैठने का प्रयास किया. महिला यात्री उसे मना किया, लेकिन वो नहीं मानी. इस पर दोनों के बीच विवाद हो गया और कुछ ही देर में मारपीट शुरू हो गई.
मौके पर मौजूद किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. इस मामले में दोनों महिलाओं ने एक दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.
इस मामले में वाशी रेलवे स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक एस कटारे ने जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सीट को लेकर शुरू हुए विवाद में कुछ महिलाओं ने मारपीट हो गई थी. इस मारपीट में एक महिला पुलिसकर्मी भी घायल भी हो गई है, उसका इलाज कराया गया है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story