भारत
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से सशक्त हुई महिलाएं, पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई
jantaserishta.com
17 Sept 2025 10:30 AM IST

x
हजारीबाग/जौनपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस बीच, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की लाभार्थी लक्ष्मी कुमारी ने पीएम मोदी को 75वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आभार जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री हजार साल जिएं और हमें हमारे व्यवसाय में इसी तरह सहयोग करते रहें।
झारखंड के हजारीबाग जिले के चानो गांव की रहने वाली लक्ष्मी कुमारी ने आईएएनएस से बातचीत में बताया कि मैंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत ट्रेनिंग ली थी और अब विनोबा भावे विश्वविद्यालय में आहार कैंटीन का संचालन करती हूं। पहले हमारे पास कोई काम नहीं था, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी की सरकार द्वारा शुरू की गई राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के तहत कैंटीन चलाने का मौका मिला। अब हम अपने बच्चों की स्कूल फीस भी आसानी से दे पा रहे हैं।
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर लक्ष्मी ने उनकी योजनाओं के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा, "पीएम मोदी हमारे लिए भाई और पिता की तरह हैं। उनकी योजनाओं ने हमें आर्थिक स्वतंत्रता, आत्मविश्वास और सम्मान दिया है।"
प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने उन्हें बधाई दी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत ये महिलाएं न केवल आत्मनिर्भर बनी हैं, बल्कि अपने हुनर और मेहनत से उत्पादन से लेकर मार्केटिंग तक के क्षेत्र में सफलता की नई मिसाल कायम कर रही हैं।
चौरा माता स्वयं सहायता समूह की लीडर सुषमा सिंह ने बताया, "हमारे समूह में 12 महिलाएं काम कर रही हैं। दो साल पहले हम राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़े। प्रशिक्षण के बाद सरकार ने हमें 80 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी, जिससे हमने साबुन, सर्फ और टॉयलेट क्लीनर बनाने का व्यवसाय शुरू किया। आज हम अच्छी कमाई कर रहे हैं और अपने परिवारों का सहारा बन रहे हैं।"
सुषमा ने प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, "पीएम मोदी की योजनाओं ने हमारी जिंदगी बदल दी। उनके नेतृत्व में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर विशेष ध्यान दिया गया है। हम अब घर से बाहर निकलकर अपने हुनर को दिखा रहे हैं। उनके 75वें जन्मदिन पर हम ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





