भारत

महिला कांग्रेस अध्यक्ष बोलीं- BJP टिकट देगी तो कांग्रेस छोड़कर चली जाऊंगी, VIDEO

jantaserishta.com
15 Jan 2022 3:12 PM IST
महिला कांग्रेस अध्यक्ष बोलीं- BJP टिकट देगी तो कांग्रेस छोड़कर चली जाऊंगी, VIDEO
x
पढ़े पूरा बयान

देहरादून: कांग्रेस महिला प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य ने एक बार फिर से कांग्रेस हाईकमान के सामने अपनी दावेदारी से सियासी घमासान छेड़ दिया है। सरिता आर्य का कहना है कि अगर कांग्रेस में उनकी अनदेखी हुई और भाजपा उनको टिकट देगी तो कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा का दामन थाम 2022 के विधानसभा चुनाव में अपनी नई पारी की शुरुआत करेंगी। कहा कि अगर वह खुद अपना टिकट नहीं नहीं बचा पाएंगी तो दूसरी महिला नेताओं को क्या जवाब देंगी जो उनके भरोसे दावेदारी कर रही हैं।

आपको बताते चलें कि पूर्व विधायक संजीव आर्य के कांग्रेस में शामिल होने के बाद से सरिता आर्य के टिकट पर संकट के बादल मंडरा रहे थे। जिसके बाद सरीता आर्य ने कई बार कांग्रेस छोड़ने की पेशकश की तो वही एक बार फिर से सरिता आर्य ने टिकट की लिस्ट जारी होने से पहले पहले नया सियासी शगुफा छोड़ कांग्रेस हाईकमान के सामने नया संकट खड़ा कर दिया है।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story