भारत

अश्लील हरकत करते पकड़ाई महिला, कोर्ट ने पाया दोषी, मिली ये सजा

jantaserishta.com
4 March 2021 4:02 PM IST
अश्लील हरकत करते पकड़ाई महिला, कोर्ट ने पाया दोषी, मिली ये सजा
x
पहली बार किसी महिला को एसीजेएम-प्रथम कोर्ट द्वारा अश्लील हरकतें करने पर सजा सुनाई गई है.

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एसीजेएम (प्रथम) कोर्ट ने अश्लील हरकतें करने की महिला अभियुक्त को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई है। दोषी पाई गई महिला को दो दिन के कारावास और पांच हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई है।

जिले में पहली बार किसी महिला को एसीजेएम-प्रथम कोर्ट द्वारा अश्लील हरकतें करने पर सजा सुनाई गई है। मामला नई मंडी कोतवाली क्षेत्र का है। दरअसल, शहर के जानसठ रोड स्थित गांव सहावली स्थित नाले की पटरी मार्ग पर 25 सितंबर 2016 को तीन महिलाएं व दो पुरुष सार्वजनिक रूप से आपस में अश्लील हरकतें कर रहे थे।
गश्त कर रहे एसआई बालेंद्र सिंह वहां पहुंचे और आरोपियों की हरकतें देख उनके खिलाफ अश्लील हरकतें करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया। मुकदमे की सुनवाई एसीजेएम-प्रथम कोर्ट में न्यायाधीश प्रशांत कुमार सिंह के समक्ष हुई।
वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी रामअवतार सिंह ने बताया कि सुनवाई के दौरान दो महिलाओं व दो पुरुषों की फाइल अलग कर दी गई, जबकि पांचवीं महिला पचेंडा रोड निवासी महिला को न्यायाधीश ने पेश किए गए साक्ष्य व गवाहों के आधार पर बुधवार को अश्लील हरकतें करने में दोषी करार दिया।
न्यायाधीश ने दोषी महिला अभियुक्त को दो दिन के कारावास और पांच हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। अभियोजन अधिकारी ने बताया कि जिले में पहली बार अश्लील हरकतें करने के मामले में किसी महिला को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story