भारत
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के फ्लैग ऑफ के बाद दिल्ली में महिला बाइक रैली का शुभारंभ
jantaserishta.com
12 March 2023 12:39 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित ए ब्लॉक से ऑल इंडिया महिला बाइक रैली का आयोजन हुआ। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने संबोधन के बाद डिजिटली इसे फ्लैग ऑफ किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी महिला बाइक रैली पर शुभकामनाएं दी। इस मौके पर दिल्ली के उपराज्यपाल विनय सक्सेना भी मौजूद थे। गौरतलब है कि निर्भया कांड के बाद वर्ष 2013 में 'दिल्ली मेरी भी है' के नारे के साथ महिला बाइक रैली की शुरूआत हुई थी। सुरक्षित शहर के अपने हक के दावे के साथ इस रैली ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। दिल्ली की महिला बाइक रैली का लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम भी दर्ज है। कोविड काल की वजह से 2 साल से इस रैली का आयोजन नहीं हो पाया था। महिलाओं को इस रैली का बेसब्री से इंतजार था और आज दिल्ली में महिला बाइक रैली आयोजित हुई।
दिल्ली के उपराज्यपाल भी इस मौके पर विशेष अतिथि रहे और फिल्म कलाकार सान्या मल्होत्रा महिला बाइकर्स का हौसला बढ़ाने के लिए मौजूद थी। जीवन के कई क्षेत्रों में मिसाल बनी महिलाओं का सम्मान भी इस मौके पर किया गया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने संबोधन में महिलाओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, मैं बाइक रैली में भाग लेने वाली सभी महिलाओं के जज्बे की सराहना करती हूं।
दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने भी महिला बाइक रैली में भाग लेने वाली सभी महिलाओं को इस अवसर पर अपनी शुभकामनाएं दी। और महिलाओं के इस जज्बे की सराहना की।
ये हैं @DelhiPolice की लेडी सिंघम#NBTJeeBefikar pic.twitter.com/LdRQ8It4Tn
— Poonam Pandey (@pandeypoonam20) March 12, 2023
Tagsदिल्लीकनॉट प्लेसऑल इंडिया महिला बाइक रैलीराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मूद्रौपदी मुर्मूDelhiConnaught PlaceAll India Women Bike RallyPresident Draupadi MurmuDraupadi Murmu
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





