भारत

महिलाएं विकास को दे रही हैं वोट, बिहार में एनडीए सरकार बनना तय: अशोक चौधरी

jantaserishta.com
11 Nov 2025 10:31 AM IST
महिलाएं विकास को दे रही हैं वोट, बिहार में एनडीए सरकार बनना तय: अशोक चौधरी
x
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के बीच मंत्री अशोक चौधरी ने दावा किया है कि एनडीए मजबूती के साथ सरकार बनाने जा रहा है। उन्होंने कहा कि दूसरे चरण में 65 प्रतिशत से ज्यादा मतदान होगा।
आईएएनएस से बातचीत में उन्होंने कहा कि जनता सुबह से ही अपने मत का प्रयोग कर रही है और मजबूती के साथ एनडीए की सरकार बनेगी। दूसरे चरण में 65 प्रतिशत से ज्यादा मतदान होगा। महिलाएं नीतीश कुमार की जीत के लिए उत्साहित हैं। इस बात में कोई शक नहीं है कि एनडीए की सरकार बन रही है।
जदयू नेता नीरज कुमार ने कहा कि एक समय ऐसा भी था जब पुरुष भी खुलकर यह नहीं कह पाते थे कि वे किसे वोट देंगे, लेकिन इस चुनाव प्रचार में मैंने महिलाओं को खुलेआम यह कहते देखा है कि वे विकास के नाम पर वोट देंगी।
विकास की पहल नीतीश कुमार की है और उनका समर्थन आधार बढ़ा है। पहले चरण में लोगों का मूड स्पष्ट रूप से विकासोन्मुख नीतीश कुमार के पक्ष में था और स्वाभाविक है कि दूसरे चरण में हमारा सामाजिक आधार और विस्तृत होगा।
जदयू नेता राजीव रंजन ने कहा कि मतदाता कतारों में खड़े हैं और धैर्यपूर्वक अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। ऐसा लगता है कि जनादेश एक बार फिर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पक्ष में है और वे अगली सरकार बनाएंगे। महिलाएं इन कतारों में बड़ी संख्या में निकलकर आई हैं। समाज के सभी वर्गों ने ठान लिया है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बन रही है।
उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार के सबसे बड़ी गारंटी महिलाएं हैं। 20 साल में विकास हुआ है। पुलिस सेवाओं, शिक्षकों के नियोजन में लगातार बड़े फैसले हुए हैं। पुलिस विभाग में ज्यादा संख्या में महिलाएं हैं। मुझे विश्वास है कि बिहार में फिर से नीतीश कुमार की सरकार बन रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story