भारत

महिलाओं और बच्चों के साथ मारपीट, दबंगों का आतंक

jantaserishta.com
24 May 2025 8:09 AM IST
महिलाओं और बच्चों के साथ मारपीट, दबंगों का आतंक
x
वीडियो हुआ वायरल.
कौशांबी: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और बच्चों के साथ बर्बरता की गई. मामला करारी थाना क्षेत्र के इंद्रानगर काली मंदिर के पास का है, जहां बधाई पूजा के दौरान डीजे (DJ) पर डांस कर रही महिलाओं के बीच 10 दबंग युवक घुस आए.
शुरुआत में युवकों ने खुद भी डांस करना शुरू किया. मगर, जब महिलाओं ने इसका विरोध किया, तो उन्होंने महिलाओं और बच्चों पर जमकर हमला बोल दिया. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिलाओं को जमीन पर पटक-पटक कर पीटा गया, लात-घूंसे मारे गए और ईंट-पत्थर भी चलाए गए. इस घिनौनी वारदात में कई महिलाएं और बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए.
इताना ही नहीं, ये भी आरोप है कि हमलावर घायल महिलाओं के गहने भी छीनकर फरार हो गए. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. सीओ अभिषेक सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए थाना प्रभारी को जांच सौंप दी गई है और जल्द ही दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story