भारत

महिला का वीडियो वायरल, सड़क पर हैवानियत जैसा बर्ताव किया गया

jantaserishta.com
28 Aug 2022 12:05 PM GMT
महिला का वीडियो वायरल, सड़क पर हैवानियत जैसा बर्ताव किया गया
x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
दो महिलाएं ही एक महिला की दुश्मन बन गई।
चन्दौसी: यूपी के चंदौसी में दो महिलाएं ही एक महिला की दुश्मन बन गई। तनिक सी बात को लेकर दोनों ने हैवानियत जैसा बर्ताव किया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि दोनों महिलाओं ने किस तरह से मानवता को ही शर्मसार करके रख दिया। बीच सड़क पर हो रहे इस हैवानियत भरे व्यवहार को लोग देखते रहे लेकिन किसी ने भी पीड़िता की मदद नहीं की। वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस भी एक्शन में आई और दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।
मामला चंदौसी जिले के बनियाठेर थाने के गांव बाकरपुर बेहतरी का है। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह 10 बजे दो दबंग महिलाओं ने एक छात्रा को बुरी तरह से पीटा। नाली का कीचड़ भी उसके मुंह पर लगाया। पुलिस की जांच पड़ताल में पता चला है कि जिस छात्रा को महिलाओं ने पीटा है उसके पिता मोहल्ले में ही पकौड़ी का ठेला लगाते हैं। ठेले के पास ही पड़ोस की महिला कूड़ा करकट फेंक देती है।
कूड़ा फेंके जाने को लेकर रोकटोक हुई तो दबंग महिलाओं का पारा चढ़ गया। शनिवार को भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह छात्रा घर पर खाना बना रही थी, इसी बीच उक्त दोनों महिलाएं उसके घर में घुस गईं और छात्रा को खींच कर सड़क पर ले आईं। बीच सड़क पर दोनों महिलाओं ने छात्रा को डंडो से बुरी तरह पीटा। महिलाओं का जब इतने से भी मन नहीं भरा तो एक महिला ने नाली का कीचड़ लेकर छात्रा के मुंह पर लगा दिया। काफी देर तक महिलाएं खुलेआम दबंगई करती रहीं। ग्रामीण भी वहां से गुजरते रहे लेकिन किसी ने भी छात्रा को बचाने का प्रयास नहीं किया। छात्रा चन्दौसी के एक गर्ल्स कालेज में कक्षा नौ की छात्रा है। थानाध्यक्ष कर्म सिंह पाल ने बताया कि महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है, आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Next Story