
x
एक महीने से अपने घर से लापता थी।
रांची (आईएएनएस)| सरायकेला-खरसावां जिले के चौका थाना क्षेत्र में एक 40 वर्षीय महिला की नग्न लाश पेड़ पर लटकी पाई गई। खबर इलाके में आग की तरह फैली और वहां बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। पुलिस खबर मिलते ही मौके पर पहुंची और लाश को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। महिला की शिनाख्त हो गई है। वह इसी थाना क्षेत्र के माकतमडीह गांव की रहने वाली थी और पिछले एक महीने से अपने घर से लापता थी।
महिला के पुत्र ने गांव के ही कुछ लोगों पर उसका अपहरण करने और फिर हत्या कर देने का संदेह जताया है। उसने पुलिस को बताया है कि उसकी मां को गांव के कुछ लोग डायन कहकर प्रताड़ित करते थे। इसे लेकर कई बार झगड़ा और विवाद भी हुआ था। उसने संदेह जताया है कि उसकी मां की हत्या के पीछे इन्हीं लोगों का हाथ हो सकता है।
जिस पेड़ पर महिला का शव लटका था, वह चौका से कांड्रा जाने वाली सड़क के पास है। महिला का शव उसी की साड़ी का फंदा बनाकर लटकाया गया था। महिला के पुत्र और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बीते 25 दिसंबर को वह घर से लापता हुई थी तो इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी गई थी।
कांड्रा के पुलिस इंस्पेक्टर राजेंद्र महतो ने बताया कि इस मामले में हर एंगल पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। इस बाबत गांव के कई लोगों से पूछताछ की जा रही है। बुधवार को महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





