भारत

महिला की हत्या: जीभ काटी और प्राइवेट पार्ट पर हमला, तंत्र-मंत्र का चक्कर

jantaserishta.com
27 Jun 2022 9:34 AM IST
महिला की हत्या: जीभ काटी और प्राइवेट पार्ट पर हमला, तंत्र-मंत्र का चक्कर
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

गढ़वा: झारखंड के गढ़वा जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां पर अंधविश्वास के चक्कर में एक महिला को मौत के घाट उतार दिया गया. यह घटना नगर उटारी थाना क्षेत्र के जंगीपुर गांव में हुई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची जले हुए शव के कुछ अवशेषों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है.

तंत्र-मंत्र सिद्धि के नाम पर पहले महिला की जीभ काटी गई फिर प्राइवेट पार्ट को काटकर उसे मौत के घाट उतार दिया गया. इस घटना को अंजाम महिला की बहन और उसके पति ने दिया. बताया जा रहा है कि दोनों ने मृतक महिला के पति के सामने तंत्र-मंत्र का प्रयोग कर रहे थे. महिला की मौत के बाद ओझा बहन और बहनोई ने महिला के शव को उसके मायके रंका थाना क्षेत्र के खुरा में ले जाकर जला दिया और चुपचाप घर आ गए.
मृतक महिला के पति ने पुलिस को बताया कि पहले उसकी पत्नी की जीभ काटी फिर उसके प्राइवेट पार्ट को काट दिया गया. वो तड़पती रही और वो चुपचाप खड़ा देखता रहा. लेकिन जब उसे अपनी की याद आने लगी तो उससे रहा नहीं गया. इस मामले पर पुलिस अधिकारी प्रमोद केशरी ने बताया की महिला की हत्या हुई है. कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. जल्द ही इस मामले से पर्दाफाश कर दिया जाएगा.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story