भारत

महिला का मर्डर: "इसे मारा है, बाद में सबको मारेंगे", तकिए के नीचे मिला कागज, जानिए क्या है मामला

jantaserishta.com
8 Nov 2020 10:26 AM IST
महिला का मर्डर: इसे मारा है, बाद में सबको मारेंगे, तकिए के नीचे मिला कागज, जानिए क्या है मामला
x
बेटे ने किया खुलासा.

पटना के नौबतपुर में घर में सो रही एक 52 साल की महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई. परिजनों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है. वहीं महिला के बेटे के मुताबिक महिला के तकिए के नीचे एक कागज मिला है जिस पर लिखा था. इसे मारा है, बाद में सबको मारेंगे.

घटना गुरुवार देर रात की है. पवडीला गांव निवासी मृतक चंद्रवती देवी रामबाबू राय की पत्नी थी. चंद्रवती घर के एक कमरे में अकेले सोई हुई थी. वहीं उनके पति दलान में सो रहे थे. इसी दौरान अपराधियों ने महिला की हत्या कर दी.

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस के अनुसार लोगों से पूछताछ की जा रही है. वहीं घटनास्थल का निरीक्षण और परिजनों का व्यवहार देखते हुए पुलिस को उन्ही पर संदेह हो रहा है. बता दें कि हत्या वाले दिन ही रामबाबू की जमीन बिकी थी. जिसके दो लाख रुपए घर में रखे हुए थे.

वहीं रामबाबू के बड़े बेटे रोहन यादव ने पुलिस को बताया कि गुरुवार रात उनके घर में कुछ लोग दरवाजा पीट रहे थे. वह बाहर निकले तो कुछ लोग भागते दिखे. बाद में मां के कमरे में गए तो वह मृत पड़ी थी. उनके तकिए के नीचे एक कागज मिला जिसमें लिखा था. अभी इसे मारा है बाद में सबको मारेंगे.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story