भारत

महिला की हत्या, पति को इस बात पर आया गुस्सा, हैरान कर देगा पूरा मामला

jantaserishta.com
14 Oct 2022 11:46 AM IST
महिला की हत्या, पति को इस बात पर आया गुस्सा, हैरान कर देगा पूरा मामला
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC 
पुलिस ने यह जानकारी दी है.
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के मसूरी कस्बे में 35 वर्षीय महिला की दर्दनाक हत्या का मामला सामने आया है. महिला के पति ने कथित तौर पर छोटी सी बात से भड़ककर उसे चाकू मार दिया. पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान शादाब के रूप में हुई है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (रूरल) इराज राजा ने बताया कि बुधवार की रात शादाब ने अपनी पांच साल की बेटी सबा को बेडशीट लाने के लिए कहा, लेकिन वह खेलने में व्यस्त थी और उसने ऐसा नहीं किया. शादाब को इस बात पर इतना ज्यादा गुस्सा आया कि उसने अपनी पत्नी शबाना उर्फ ​​शब्बो की पिटाई कर डाली. इसपर जब उसने विरोध किया तो उसने चाकू से कई बार वार कर उसकी हत्या कर दी.
पुलिस ने बताया कि महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. उन्होंने बताया कि महिला के पिता अली हसन ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story