भारत

महिला के प्रेमी ने पति को मार डाला, ऐसे दिया खौफनाक वारदात को अंजाम

jantaserishta.com
7 Aug 2022 5:51 PM IST
महिला के प्रेमी ने पति को मार डाला, ऐसे दिया खौफनाक वारदात को अंजाम
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

जानें पूरा मामला।

करनाल: हरियाणा के करनाल में एक महिला के प्रेमी ने उसके पति की हत्या कर दी. आरोप है कि महिला के प्रेमी ने उसके पति को पहले कोल्ड ड्रिंक में नींद की गोलियां मिलाकर दे दीं. जब वह बेहोश हो गया तो कपड़े से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद शव को नहर में फेंक दिया. इस हत्या के बारे में मृतक की पत्नी को पता नहीं था. पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर 2 दिन के रिमांड पर लिया है.

जानकारी के अनुसार, तरावड़ी के दयानगर के रहने वाले युवक धर्मबीर की हत्या कर दी गई थी. इस ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी सोनू धीमान निवासी मोतीनगर को जुंडला से गिरफ्तार किया है. आरोपी ने पूछताछ में पुलिस के बताया कि उसका मृतक की पत्नी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. इसकी जानकारी मृतक धर्मबीर को हो गई थी. इसी को लेकर धर्मबीर की हत्या की साजिश रची.
पुलिस इंस्पेक्टर मोहनलाल ने बताया कि आरोपी सोनू धीमान पहले धर्मबीर की आर्थिक तौर पर मदद करता रहता था. 31 जुलाई को आरोपी ने धर्मबीर को आर्थिक मदद देने के बहाने बुलाया था. इसके बाद आरोपी उसे किराए के कमरे पर लेकर गया और वहां पर धर्मबीर को कोल्ड ड्रिंक में नींद की गोलियां मिलाकर दे दिया. जब धर्मबीर बेहोश हो गया तो सोने ने कपडे़ से उसका गला दबाकर उसकी हत्या कर दी.
इसके बाद उसके शव को एक कपडे़ में बांधकर 31 जुलाई की रात बाइक से ले जाकर उचाना गांव के पास नहर में फेंक दिया. आरोपी ने मृतक का सारा सामान, कपडे़ व मोबाइल आदि को भी नहर में फेंक दिया. प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ कि मृतक की पत्नी को इस वारदात के बारे में जानकारी नहीं थी. आरोपी को कोर्ट में पेश करके रिमांड हासिल कर लिया है.
मृतक के भाई ने पुलिस को बताया था कि उसके भाई धर्मबीर को 31 जुलाई की शाम सोनू नाम के लड़के ने फोन करके तरावड़ी टी-प्वाइंट पर बुलाया था. इसके बाद से धर्मबीर का फोन बंद आने लगा. धर्मबीर की तलाश की, लेकिन पता नहीं चला. चार अगस्त को धर्मबीर का शव नहर से बरामद हुआ. इसके बाद जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story