भारत

रेलवे स्टेशन पर काटे महिला के लंबे बाल, आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

jantaserishta.com
9 Jan 2025 11:18 AM IST
रेलवे स्टेशन पर काटे महिला के लंबे बाल, आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
x
न्यायिक हिरासत में भेजा गया.
मुंबई: महाराष्ट्र के मुंबई में सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने दादर रेलवे स्टेशन पर एक महिला यात्री के बाल काटने के आरोप में 35 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. एक अधिकारी ने बुधवार को ये जानकारी दी है.आरोपी दिनेश गायकवाड़ एक निजी कंपनी में काम करता है. अधिकारी ने बताया कि घटना के एक दिन बाद मंगलवार को उसे मुंबई सेंट्रल स्टेशन से पकड़ लिया गया.
एजेंसी के अनुसार, आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने महिला को इसलिए निशाना बनाया क्योंकि उसे उसके लंबे बाल पसंद नहीं थे. यह घटना तब हुई जब महिला दादर स्टेशन की पश्चिमी लाइन की ओर जा रही थी. अधिकारी ने बताया कि उसने उस व्यक्ति का पीछा करने की कोशिश की लेकिन वह यात्रियों की भीड़ का फायदा उठाकर भाग गया. महिला की शिकायत पर पुलिस ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया. अधिकारी ने बताया कि गायकवाड़ को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
बता दें कि एक दिन पहले ही दादर में एक अंजान शख्स द्वारा लड़की के बाल काटकर भागने का मामला सामने आया था. अब जाकर आरोपी को पकड़ा जा सका है. कुछ समय पहले इस तरह से चोटी कटवा चर्चित हुआ था.
उत्तराखंड के रामनगर में कुछ समय के लिए इसके चलते डर का माहौल बन गया था. दरअसल वहां कोई शख्स चोरी चुपके महिलाओं की चोटी काट रहा था जिससे महिलाएं अपने बालों को लेकर परेशान हो गी थी. सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी तेजी से वायरल हुआ था जिसमें एक लड़का महिलाओं का बाल काटता हुआ दिखाई दे रहा था. वहीं चार पांच साल पहले जम्मू में भी ऐसे ही चोटी कटवा ने आतंक मचाया था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story