भारत

अंधविश्वास के चलते ली गई महिला की जान, लोगों ने पेट्रोल डालकर फूंका, मौत

jantaserishta.com
17 Feb 2022 10:21 PM IST
अंधविश्वास के चलते ली गई महिला की जान, लोगों ने पेट्रोल डालकर फूंका, मौत
x
पढ़े पूरी खबर

नवादा: बिहार के नवादा में गुरुवार को अंधविश्वास के चक्कर में एक महिला पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी. किसी तरह अपनी जान बचाने के लिए लपटों से घिरी महिला दौड़ती हुई पास के तालाब में कूदी, लेकिन उसकी मौत हो गई. घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव है और पुलिस गांव में कैंप कर रही है.

जिले के उग्रवाद प्रभावित रजौली में गुरुवार दोपहर को इस वारदात को अंजाम दिया गया. बताया जा रहा है कि महिला को पहले भी डायन कहकर प्रताड़ित किया जाता रहा था. इससे मन नहीं भरा तो आरोपी ग्रामीणों ने सभी हदों को पार करते हुए महिला को जिंदा जलाकर मार डाला. मृतक महिला के बहन और बहनोई ने रजौली थाने पहुंचकर इस घटना की जानकारी पुलिस को दी.
सूचना के बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया. पुलिस अब पूरे लाव-लश्कर के साथ गांव में गई है. कहा जाता है कि जंगल में बसे उक्त गांव में आज भी लोग ओझा, गुनी, डायन, बिसाही के ऊपर विश्वास रखते हैं जिसकी वजह से ऐसी घटनाएं होती हैं. फिलहाल रजौली थाना पुलिस मामला दर्ज कर महिला के हत्यारों की तलाश में जुट गई है.
बिहार में काफी दिनों बाद इस तरह की घटना सामने आई है. बताया जा रहा है कि गांव में किसी के भी बीमार पड़ने के बाद महिला को टॉर्चर किया जाता था. जब भी किसी की तबीयत खराब होती थी, तो लोग मृतक महिला को तंग करते थे. पेट्रोल से जलाने के बाद जब महिला की तालाब में कूदने से मौत हो गई और परिजन जब शव को निकालने के लिए तालाब में गए, तो उनके साथ भी आरोपियों ने जमकर मारपीट की.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story