भारत

RPF जवानों की सूझबूझ से बची महिला की जान, रेलवे स्टेशन का VIDEO

jantaserishta.com
18 Feb 2025 10:20 AM IST
RPF जवानों की सूझबूझ से बची महिला की जान, रेलवे स्टेशन का VIDEO
x
देखें वीडियो.
गया: बिहार के गया रेलवे जंक्शन पर सोमवार की शाम 4 बजे प्लेटफॉर्म संख्या 2 पर कुंभ स्पेशल ट्रेन प्रस्थान करने के दौरान एक महिला यात्री उतरने लगी. जिससे महिला का पैर फिसल गया और वह प्लेटफॉर्म व ट्रेन के बीच बने गैप में गिरने लगी. हालांकि इस दौरान प्लेटफॉर्म पर तैनात आरपीएफ के जवानों की नजर पड़ गई. जिसके बाद दौड़ लगाते हुए आरपीएफ के जवानों ने महिला की जान बचा ली. अगर जवान समय पर नहीं पहुंचते तो महिला की जान भी जा सकती थी.
जानकारी के अनुसार एक महिला को जहानाबाद जाना था और गलती से महिला प्लेटफॉर्म संख्या 2 पर कुंभ स्पेशल ट्रेन में चढ़ गई. हालांकि, जब ट्रेन चली तो महिला को पता चला कि वह गलत ट्रेन में बैठ गई है. जिसके बाद वह हड़बड़ाकर चलती ट्रेन से उतरने लगी. इसी दौरान यह घटना हुई. जिसका सीसीटीवी भी सामने आया है.
इस संबंध में गया जंक्शन आरपीएफ की तरफ से प्रेस रिलीज भी जारी की गई है. जिसमें कहा कि गया है कि महिला ने पूछताछ में खुद का नाम बबीता कुमारी बताई है. जिसे जहानाबाद जाना था लेकिन गलती से दूसरी ट्रेन में चढ़ गई. इसी दौरान ट्रेन खुली तो चलती ट्रेन से नीचे उतरने के क्रम में यह घटना हुई. वहीं, महिला यात्री ने भी RPF जवानों को इसके लिए धन्यवाद दिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story