भारत

महिला की जिंदगी बर्बाद हो गई, पति निकला नपुंसक तो दर्ज करवाई FIR

jantaserishta.com
9 Oct 2023 8:53 AM IST
महिला की जिंदगी बर्बाद हो गई, पति निकला नपुंसक तो दर्ज करवाई FIR
x

सांकेतिक तस्वीर

जेठ गंदी हरकतें करता था। अपने साथ सोने के लिए कहता था।
बरेली: बरेली जिले में महिला की नपुंसक युवक से शादी का मामला सामने आया है। सच्चाई सामने आने पर युवती ने उससे तलाक ले लिया और एडीजी के आदेश पर पति व बिचौलिया समेत पांच के खिलाफ थाना इज्जतनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि पति के परिवार वाले परेशान कर रहे थे। जेठ गंदी हरकतें करता था। अपने साथ सोने के लिए कहता था।
इज्ज्तनगर निवासी युवती का कहना है कि दिसंबर 2018 में उसकी शादी तेलंगाना के हैदराबाद में हुई थी, जिसमें करीब 25 लाख रुपये खर्च किए गए। शादी के बाद उन्हें पता चला कि पति नपुंसक है और दहेज के लालच में घरवालों ने झूठ बोलकर उसकी शादी करा दी। विरोध करने पर जेठ उनसे गलत हरकतें कर और अपने साथ रहने का दबाव बनाने लगा। पुलिस में मामला पहुंचने पर पति को इलाज कराने को कहा गया। मगर उसने बदनामी की बात कहकर इलाज नहीं कराया। उनके काफी जिद करने पर पति डॉक्टर के पास गया और महीने भर इलाज कराया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। उन लोगों ने सीबीगंज निवासी बिचौलिया से इस बारे में बात की तो उसने पूरे मामले से पल्ला झाड़ लिया। जब उन्होंने मायके जाने की बात कही तो पति, जेठ-जेठानी और ससुर ने घर में कैद कर दिया।
24 दिसंबर 2020 को वह किसी तरह अपने मायके पहुंचीं और पारिवारिक न्यायालय में केस करके एक तरफा तलाक ले लिया। अब उन्होंने एडीजी से शिकायत करके पति और बिचौलिया समेत पांच के खिलाफ थाना इज्जतनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story