नौकरी दिलाने के नाम पर महिला की लूटी इज्जत, वीडियो कॉल कर दी धमकियां

आगरा: यूपी के आगरा के थाना डौकी क्षेत्र में नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला गुरुवार को पूरे दिन थाना डौकी में मुकदमा दर्ज कराने के लिए बैठी रही। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीडिता महिला ने थाना डौकी में गुरुवार को तहरीर दी। तहरीर में महिला ने बताया कि वह लगभग 15 दिन पूर्व कुंडौल चौराहे पर खड़ी थी। तभी एक व्यक्ति उसके पास पहुंचा। उसे नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद वह व्यक्ति नौकरी लगाने के संबंध में उससे लगातार बातचीत करने लगा।
उसने लगभग आठ दिन पहले महिला को नौकरी की बात कहकर कुंडौल चौराहे पर बुलाया। चौराहे पर पहुंचकर उसे गाड़ी में बैठा लिया। कोल्ड स्टोरेज के पास पेड़ों के पीछे ले जाकर उससे दुराचार किया। धमकी दी गई कि अगर शिकायत की तो परिवार को जान से मार देगा।
महिला के अनुसार आरोपी उसे वीडियो कॉल कर बातचीत कर धमकियां देता था। छह अक्तूबर को वीडियो काल कर उसे फिर कुण्डौल बुलाया गया। आरोपी उसे दूध की मैक्स गाड़ी में ले गया। उसके तीन साथी भी थे। रात में लगभग नौ बजे पेट्रोल पंप के पीछे तीनों साथियों ने उससे बारी-बारी से दुराचार किया।
गुरुवार को पीड़िता अपनी शिकायत लेकर थाना डौकी पहुंची। उसका आरोप है कि दिन भर वह मुकदमा दर्ज कराने के लिए बैठी रही। प्रभारी निरीक्षक डौकी आरपी सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।






