भारत

महिला की मिली थी सिर कटी लाश, पुलिस ने मामलें में किया बड़ा खुलासा

Shantanu Roy
4 Jun 2023 3:37 PM GMT
महिला की मिली थी सिर कटी लाश, पुलिस ने मामलें में किया बड़ा खुलासा
x
जानिए है वारदात की वजह
नई दिल्ली। ऐसा नही है कि कोल्ड ब्लाइंड मर्डर जैसे केसों का खुलासा केवल फिल्मो और सीरियल्स में होता है। असल में भी पुलिस कई ऐसी घटनाओं का बड़ा खुलासा करती है जिसमे कोई न सबूत होता है और न कोई सुराग। 2 और 2 चार की कड़ी बनाते हुवे पुलिस गम्भीर से गम्भीर केस हल कर देती है। ऐसा ही एक मामला महाराष्ट्र पुलिस ने हल किया है जिसमे एक सूटकेस में बिना सर के दो हिस्सों में कटी मिली महिला के लाश पर बने टैटू से पहले उसकी शिनाख्त और फिर कातिलो के गिरेबाँ तक पहुची। दरअसल महाराष्ट्र के भायंदर में 2 जून को समुद्र किनारे सूटकेस लावारिस हाल में मिला था। जानकारी होने पर पहुची पुलिस ने जब सूटकेस खोला तो सभी हैरान रह गये। सूटकेस में एक महिला की बिना सर के दो हिस्सों में कटी हुई लाश थी। सर न होने के अलावा मृतका के पास कोई शिनाख्त का कागज़ नही था।
पुलिस ने उसके हाथो पर ओम और त्रिशूल का टैटू बना हुआ देखा। अब ये टैटू ही लाश के शिनाख्त करने और कातिल का पता लगाने के एक मात्र सुराग पुलिस के पास था। महिला के हाथ पर बने टैटू के आधार पर पुलिस ने वसई-विरार के काफी टैटू बनाने वालो के दुकानों पर जाकर जानकारी इकठ्ठा करना शुरू किया। जिसके बाद एक टैटू वाले ने इसको पहचाना और महिला के सम्बन्ध में जानकारी उपलब्ध करवाया। उस जानकारी के बाद पुलिस ने मृतका का घर तलाशा। घर के तलाशी के बाद मृतका के पति और देवर से बात किया। बाथ्सेत के दरमियान कुछ संदिघ्ध लगने पर पुलिस ने उन दोनों की लोकेशन और सीसेटीवी कैमरों की निगरानी करने लगी। जिसके बाद स्थिति स्पस्ट हो गई कि महिला का क़त्ल उसके पति मिंटू सिंह और देवर चुनमुन सिंह ने किया है। पुलिस का कहना है कि दोनों भाइयों की करतूत का CCTV फुटेज मिला है, जिसमें वो लाश को बोरे में भरकर रूम से निकालते हुए नजर आ रहे हैं।
Tagsमहिला की लाशमहिला की सिर कटी लाशसिर कटी लाशमहिला की कटी लाशपुलिस का खुलासाDead body of a womanbeheaded corpse of a womanbeheaded corpsepolice revealedमुंबई न्यूज हिंदीमुंबई न्यूजमुंबई की खबरमुंबई लेटेस्ट न्यूजमुंबई क्राइममुंबई न्यूज अपडेटमुंबई हिंदी न्यूज टुडेमुंबई हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज मुंबईमुंबई हिंदी खबरमुंबई समाचार लाइवmumbai news hindimumbai newsmumbai ki khabarmumbai latest newsmumbai crimemumbai news updatemumbai hindi news todaymumbai hindinews hindi news mumbaimumbai hindi newsmumbai news liveदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBIG NEWS OF THE DAYCRIME NEWSLATEST NEWSTODAY'S BIG NEWSTODAY'S IMPORTANT NEWSHINDI NEWSJANATA SE RISHTABIG NEWSCOUNTRY-WORLD NEWSSTATE-WISE NEWSTODAY NEWSNEWS UPDATEDAILY NEWSBREAKING NEWS
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story