भारत
बैग में मिला महिला का बिना सिर का शव, इलाके में मचा हड़कंप
jantaserishta.com
2 Jun 2023 5:43 PM IST

x
फोटो: सोशल मीडिया
ट्रेवल बैग में भरकर फेंका गया था.
भायंदर: महाराष्ट्र के भायंदर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. शुक्रवार की सुबह करीब 8 बजे भायंदर के पश्चिम में उत्तन इलाके में एक महिला की सिर कटी लाश मिलने के बाद हड़कंप मच गया. शव को एल्फा कंपनी के ट्रेवल बैग में भरकर फेंका गया था.
समुद्र तट पर जब यह बैग मिला, तो इसे खोलकर देखा गया. इसमें महिला का शव मिलते ही हड़कंप मच गया. घटना की जानकारी मिलते ही उत्तन सागरी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने बताया कि महिला की उम्र करीब 25 से 30 साल की लग रही है.
महिला का शव दो हिस्सों में बटा हुआ है. लाश का सिर गायब है. शव के हाथ पर त्रिशूल और ॐ गुदा हुआ है. पुलिस यह पता करने की कोशिश कर रही है कि शव से भरा यह बैग पानी में बह कर आया है या कोई इसे यहां फेंक गया है.
पुलिस ने बताया कि महिला के शव पर लाल रंग की टी शर्ट और हरे रंग की लैगिंग्स थी. उत्तन पुलिस महिला के कटे हुए सिर को बरामद करने की कोशिश कर रही है. अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है. लिहाजा, पुलिस ने लोगों से महिला की शिनाख्त करने के लिए अपील की है.
Tagsमहाराष्ट्रभायंदरमहाराष्ट्र न्यूज़महाराष्ट्र पुलिसमहिला की सिर कटी लाशमहिला लाशMaharashtraBhayanderMaharashtra NewsMaharashtra PoliceDecapitated dead body of a womandead body of a woman
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





