भारत

महिला का कारनामा उजागर: पहले शादी और फिर करती थी वसूली, उसके बाद...

jantaserishta.com
4 May 2022 6:24 PM IST
महिला का कारनामा उजागर: पहले शादी और फिर करती थी वसूली, उसके बाद...
x
एक अनोखा मामला सामने आया है.

नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर में एक अनोखा मामला सामने आया है. यहां एक महिला पहले पुरुषों से शादी करती थी और फिर उनके खिलाफ मामले दर्ज करवाकर उनसे जबरन वसूली करती थी. पुलिस ने आरोपी महिला को उसके बॉयफ्रैंड के साथ गिरफ्तार कर लिया है. नागपुर पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी है.

नागपुर पुलिस की क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान वर्धा की रहने वाली भाविका मनवानी उर्फ मेघाली दिलीप तिजारे (35) और उसके प्रेमी मयूर राजू मोटघरे (27) के रूप में हुई है.
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, महिला ने पहली शादी 2003 में की थी. उसके बाद 2013 में दूसरी, 2016 में तीसरी और फिर 2021 में चौथी शादी की. वो पहले शादी करती थी और फिर अपने पतियों के खिलाफ फर्जी शिकायतें दर्ज कराती थी, जिसके बाद उनसे जबरन वसूली करती थी.
उसके चौथे पति जरीपटका के महेंद्र वनवानी की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है, जिसने बीते साल 16 सितंबर को उससे शादी की थी. अधिकारी ने बताया कि उसने वानवानी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया था और कथित तौर पर उससे चार लाख रुपये वसूलने की कोशिश की थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story