भारत
खेत में मिली महिला की सड़ी-गली लाश, इलाके में हड़कंप
jantaserishta.com
17 March 2023 12:10 PM IST

x
स्थानीय लोगों ने शव को सरसों के खेत में देखा।
हमीरपुर (उत्तर प्रदेश) (आईएएनएस)| हमीरपुर जिले के बुदई गांव के पास सरसों के खेत में एक महिला की सड़ी-गली लाश मिली है। पुलिस ने यह जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच के लिए महिला के शव और आसपास पड़े अन्य सामान को कब्जे में लिया है। आशंका जताई जा रही है कि दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या की गई है। शव करीब एक पखवाड़ा पुराना है।
घटना का पता उस समय चला जब अपने खेत में काम करने गए स्थानीय लोगों ने शव को सरसों के खेत में देखा।
महिला की पहचान बैजेमऊ गांव निवासी स्वर्गीय धरमवीर की पत्नी 45 वर्षीय सुमन के रूप में हुई है।
पुलिस ने कहा कि महिला के रिश्तेदारों के अनुसार, सुमन के चार बच्चे हैं, उसके पति की मौत हो चुकी है।
सर्किल ऑफिसर (सिटी) विवेक यादव ने कहा, फॉरेंसिक और डॉग स्क्वॉयड की टीमें जांच में लगी हुई हैं। हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। मौके से शराब की कुछ बोतलें बरामद की गई हैं। प्रारंभिक जांच से ऐसा प्रतीत होता है कि मौत से पहले महिला का यौन उत्पीड़न किया गया था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





