भारत

महिला की मौत, हैवानियत की सारी हदें हुई थी पार

jantaserishta.com
8 May 2023 8:24 AM IST
महिला की मौत, हैवानियत की सारी हदें हुई थी पार
x

DEMO PIC 

पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है.
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के जीबी पंत अस्पताल में काम करने वाली 40 साल की महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है. आरोप है कि वह ड्यूटी के दौरान यौन उत्पीड़न का शिकार हुई थी. आरोपी पर महिला के साथ हैवानियत करने का भी आरोप है. उस पर हमले की जानकारी करीब 6 दिन पहले मिली थी.
एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा था और रविवार को उसकी मौत हो गई. उन्होंने कहा कि आईपी एस्टेट पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है.
पुलिस ने बताया कि पीड़िता के परिचित आरोपी को घटना वाले दिन ही गिरफ्तार कर लिया गया था. शुरुआती रिपोर्ट में दावा किया गया कि महिला के साथ क्रूरता की गई है. इसके बाद पुलिस ने बयान दिया कि मेडिकल जांच में इस बात की पुष्टि नहीं हुई है. वहीं, पीड़िता ने भी अपने स्टेटमेंट में ऐसा कोई आरोप नहीं लगाया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story