भारत

महिला की डेड बॉडी मिली, इलाके में हड़कंप

jantaserishta.com
8 Dec 2022 10:12 AM IST
महिला की डेड बॉडी मिली, इलाके में हड़कंप
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC 

महिला की डेड बॉडी रिंग रोड के पास एक गंदे नाले में मिली.
नई दिल्ली: वेस्ट दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में एक महिला की डेड बॉडी मिलने से सनसनी फैल गई. जानकारी के मुताबिक महिला की डेड बॉडी रिंग रोड के पास एक गंदे नाले में मिली. यह नाला दरअसल नजफगढ़ ड्रेन का हिस्सा है और इसी के किनारे सूटकेस में महिला की लाश मिली.
हालांकि अभी मृतक महिला की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस लाश की हालत देखकर आशंका जता रही है कि यह 8 से 10 दिन पुराना हो सकता है. राजौरी गार्डन से पंजाबी बाग की तरफ जाने वाली रिंग रोड के पास एक सूटकेस पड़े होने की सूचना किसी राहगीर ने पीसीआर को दी थी जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची.
पंजाबी बाग थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सूटकेस से लाश को बरामद किया. मामले की गंभीरता को देखते हुए क्राइम टीम को भी बुलाया गया और छानबीन शुरू की गई. सूटकेस में महिला की डेड बॉडी देखकर हर कोई सन्न रह गया.
पुलिस के अनुसार लाश की हालत बहुत ज्यादा खराब है जिससे अंदाजा लगाया जा रहा कि 8 से 10 दिन पहले उसकी हत्या की गई है. हालांकि अब तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस की शुरुआती चुनौती महिला की पहचान को सुनिश्चित करना है.
लाश मिलने के बाद आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कहीं और की गई और डेड बॉडी को डंप करने के लिए नजफगढ़ ड्रेन के किनारे फेंक दिया गया.
फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है. महिला की डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story