भारत

खौफनाक: महिला की डेड बॉडी मिली, हुआ ये खुलासा

jantaserishta.com
20 Aug 2022 6:06 PM IST
खौफनाक: महिला की डेड बॉडी मिली, हुआ ये खुलासा
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC 

हड़कंप मच गया.

नई दिल्ली: तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में रेलवे ट्रैक के पास महिला की डेड बॉडी मिलने से हड़कंप मच गया. रेलवे कर्मचारी ने ट्रैक पर महिला का शव देखा और पुलिस को जानकारी दी. महिला के शव की पहचान 29 साल की मेगाश्री के रूप में हुई है, जो आईआईटी मद्रास की छात्रा बताई गई है.

दरअसल, शुक्रवार शाम तिरुवल्लूर जिले के अवादी इलाके में रेलवे ट्रैक के पास लड़की का शव मिला था. अवादी क्षेत्र तिरुवल्लूर का बाहरी इलाका है. ट्रैक की चैकिंग के दौरान रेलवे कर्मचारी ने शव देखा था. कर्मचारी ने इस मामले की सूचना तुरंत रेलवे पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्ट मार्टम के लिए किलपॉक मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया था.
पुलिस की छानबीन में सामने आया कि मृतक महिला का नाम मेगाश्री (29) है और वह आईआईटी मद्रास की छात्रा थी. मेगाश्री आईआईटी मद्रास से तीन महीने का रिसर्च प्रोग्राम कर रही थी. मेगाश्री के चेहरे और सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं.
पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि मेगाश्री अपने कॉलेज से इतनी दूर अवादी कैसे पहुंची? पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं मृतका ट्रैन से तो नहीं गिरी, या फिर मेगाश्री की मौत के पीछे किसी दूसरे व्यक्ति का हाथ है.
पुलिस ने यह भी बताया कि मेगाश्री के परिवार वालों को घटना की जानकारी दे दी गई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह सामने आ सकेगी. वहीं, पुलिस मेगाश्री के परिवार वालों से भी जानकारी ले रही है और कॉलेज में मेगाश्री के दोस्तों से भी जानकारी ली जा रही है

.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story