भारत
गांव में महिला का शव मिला, खंगाले जा रहे सीसीटीवी फुटेज
jantaserishta.com
14 July 2023 9:03 AM IST

x
फैली सनसनी.
बिजनौर: यूपी के बिजनौर जिले के स्योहारा थाना क्षेत्र के मलकपुर गांव में एक अज्ञात महिला का शव मिला। पुलिस ने शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक की उम्र करीब 28-30 साल के आसपास बताई जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शव की पहचान करने की भी कोशिश की जा रही है।
स्योहारा थाना प्रभारी (एसएचओ) राजीव चौधरी ने गुरुवार को बताया कि अज्ञात महिला का शव मलकपुर गांव के पास एक तालाब में पाया गया। शव लगभग चार दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस की फील्ड यूनिट ने काम शुरू कर दिया है और आस-पास के इलाकों के सीसीटीवी कैमरा फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जांच कर साक्ष्य जुटाए हैं। जांच जारी है और मामले को सुलझाने के प्रयास जारी हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





