भारत
बाप रे! महिला की लाश पड़ोसी के घर में बेड से बरामद, मौके पर बुलाई गई भारी पुलिस फोर्स
jantaserishta.com
2 Oct 2024 9:54 AM IST

x
सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.
महाराजगंज: यूपी के महाराजगंज के सोनौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शेख फरेंदा टोला करमहिया में एक महिला की लाश उसके पड़ोसी के घर में बेड से बरामद हुई है। सोमवार की देर शाम की यह घटना है। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी मच गई। यह महिला शाम को अचानक घर से गायब हो गई थी। परिजनों ने पड़ोसी पर संदेह जताते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ोसी के घर में तलाशी ली तो महिला की लाश मिली।
गांव निवासी जितेंद्र साहनी की पत्नी जसमती सोमवार की शाम अचानक घर से गायब हो गई। कुछ देर तक तो परिजनों ने सोचा कि कहीं आस पड़ोस में गई होगी, लेकिन जब काफी देर हो गया तो परिजनों को अनहोनी की आशंका होने लगी। जितेन्द्र अपनी पत्नी को ढूंढना शुरू किया। जसमती के गायब होने की सूचना पर परिजनों के साथ ग्रामीण भी उसे ढूंढने लगे। कुछ देर बीत जाने के बाद जसमती का जब कुछ भी नहीं पता चल सका तब जितेंद्र ने सोनौली पुलिस को सूचित कर दिया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अंकित सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस टीम ने जितेंद्र साहनी के संदेह पर उसके पड़ोसी चाचा के घर की तलाशी लेनी शुरू की तो कमरे के बेड में बने बॉक्स में छिपाकर रखा गया जसमती का शव बरामद हुआ।
पड़ोसी के घर में जसमती की हत्या कर लाश छिपाये जाने की सूचना आग की तरह गांव में फैल गई। देखते-देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। अफरा-तफरी का माहौल देख भारी संख्या में पुलिस फोर्स बुला ली गयी। सूचना मिलते ही मौके पर सीओ जय प्रकाश त्रिपाठी पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि मृतका का शव जिस घर से बरामद हुआ, उस घर के छह सदस्यों को पुलिस ने तत्काल हिरासत में ले लिया।
महाराजगंज के अपर पुलिस अधीक्षक आतिश सिंह ने कहा कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर पड़ोसी के घर से जसमती की लाश बरामद की है। रंजिश को लेकर हत्या की आशंका की जताई जा रही है। जितेंद्र सहानी की तहरीर पर पड़ोसी संदीप सहानी, मनोरमा सहानी, संजू सहानी, राधिका, गौतम सहानी, सोनू सहानी के विरुद्ध हत्या, साक्ष्य छिपाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





