भारत

घर में फंदे से लटका मिला महिला का शव, 6 महीने पहले हुई थी शादी

jantaserishta.com
18 April 2023 1:36 PM IST
घर में फंदे से लटका मिला महिला का शव, 6 महीने पहले हुई थी शादी
x
इलाके में फैली सनसनी.
नई दिल्ली (आईएएनएस)| साउथ दिल्ली के नेब सराय इलाके में 20 वर्षीय एक महिला अपने घर में पंखे से लटकी मिली। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मृतका की पहचान प्रियंका के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, मामला सोमवार को तब सामने आया, जब शाम करीब 7.40 बजे हर्ष (21) नाम के व्यक्ति का फोन आया कि उसकी पत्नी ने पंखे से लटक कर खुदकुशी कर ली है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, कार्रवाई करते हुए, एक पुलिस दल मौके पर पहुंचा और महिला को छत के पंखे से साड़ी से लटका हुआ पाया। वहां से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।
अधिकारी ने कहा, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एम्स ले जाया गया है। पूछताछ में पता चला है कि दोनों ने छह महीने पहले शादी की थी। एक सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) जांच चल रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story