भारत
महिला से लूटी चेन, बदमाशों का दुस्साहस सीसीटीवी में रिकॉर्ड
jantaserishta.com
4 July 2026 9:19 AM IST

x
वीडियो हुआ वायरल.
आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में चेन स्नैचिंग की वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक महिला सड़क किनारे पैदल जाती दिखाई देती है. तभी बाइक पर सवार दो बदमाश उसके करीब आते हैं. पीछे बैठा युवक महिला के गले से सोने की चेन झपटता है और बाइक तेज रफ्तार से हाइवे की तरफ निकल जाती है. पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई.
जानकारी के मुताबिक, घटना आगरा के एत्माद्दौला थाना क्षेत्र की है. महिला हाइवे किनारे पैदल जा रही थी, तभी बाइक पर आए दो बदमाशों ने मौका देखकर झपट्टा मारा और गले से सोने की चेन छीन ली. वारदात इतनी तेजी से हुई कि महिला कुछ पल के लिए संभल ही नहीं पाई.
हालांकि अगले ही पल उसने बदमाशों का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन बाइक सवार आरोपी कुछ ही सेकंड में आंखों से ओझल हो गए. वायरल हो रहे सीसीटीवी वीडियो में पूरी वारदात साफ दिखाई दे रही है. बाइक महिला के पास धीमी होती है, पीछे बैठा बदमाश झपट्टा मारता है और दोनों हाइवे की तरफ भाग निकलते हैं. महिला उनके पीछे दौड़ती नजर आती है, लेकिन तब तक आरोपी काफी दूर जा चुके होते हैं.
जिस इलाके में यह घटना हुई, वहां अक्सर पुलिस की चेकिंग होने की बात कही जाती है. ऐसे में हाइवे किनारे इस तरह की वारदात ने स्थानीय लोगों के बीच सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. लोगों का कहना है कि अगर चेकिंग के बावजूद बदमाश इतने बेखौफ हैं, तो आम लोगों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी?
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले और जांच शुरू कर दी. पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है. यह वारदात दो दिन पहले हुई थी, जबकि इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. फिलहाल पुलिस फरार बदमाशों की तलाश में जुटी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





