भारत

कुएं से महिला का शव बरामद, परिजनों ने जताई ये आशंका

jantaserishta.com
25 Oct 2026 12:17 PM IST
कुएं से महिला का शव बरामद, परिजनों ने जताई ये आशंका
x

सांकेतिक तस्वीर

फैली सनसनी.
कोडरमा: झारखंड के कोडरमा जिले के नवलशाही थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक कुएं से 30 वर्षीय महिला का शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। महिला 23 अक्टूबर की शाम से लापता थी। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कुएं से निकालकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान धुमाडीह निवासी जितेंद्र दास की पत्नी गुड़िया देवी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, गुड़िया देवी 23 अक्टूबर की शाम करीब पांच बजे बच्चों को खाना देने के बाद खेत की ओर शौच जाने की बात कहकर घर से निकली थी। इसके बाद वह नहीं लौटी।
काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर परिजनों ने नवलशाही थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। मृतका के जेठ त्रिलोकी दास ने बताया कि शनिवार दोपहर परिजनों ने मसमोहना के खेलडुआ आहार स्थित बांडीयाहरि के पास एक कुएं में भी उसकी तलाश की थी, लेकिन उस समय कुछ पता नहीं चला।
रविवार सुबह खेत में काम करने गए ग्रामीणों ने कुएं में शव तैरता देखा। इसके बाद उन्होंने शोर मचाकर आसपास के लोगों को जुटाया। मसमोहना गांव के मिथलेश साव ने फोन कर परिजनों को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान गुड़िया देवी के रूप में की। त्रिलोकी दास ने महिला की हत्या कर शव कुएं में फेंके जाने की आशंका जताई है।
उन्होंने आरोप लगाया कि मसमोहना और धुमाडीह गांवों के आसपास जंगलों में बड़े पैमाने पर अवैध शराब की बिक्री और सेवन होता है। हालांकि, हत्या के कारणों और घटना में किसी की संलिप्तता की फिलहाल पुष्टि नहीं हुई है। सूचना मिलने पर नवलशाही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकलवाया। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गुड़िया देवी के दो छोटे बेटे हैं।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story