भारत

पंप हाउस से महिला का शव बरामद, आत्महत्या की आशंका

jantaserishta.com
2 April 2026 3:02 PM IST
पंप हाउस से महिला का शव बरामद, आत्महत्या की आशंका
x
पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या की घटना मान रही है.
बिहार शरीफ: बिहार के नालंदा जिले के बिहार थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुरुवार को एक महिला का शव बरामद किया है। शव के पास से सल्फास लिखा हुआ एक पॉकेट बरामद किया गया है, ऐसे में पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या की घटना मान रही है।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि महलपर दुर्गा स्थान समीप सरकारी पम्प हाउस के पास निर्माणाधीन स्थल पर एक महिला के शव पाया गया है। मृतका के परिजनों ने बताया कि मृतका को मिर्गी की बीमारी थी, जिसका इलाज चल रहा था।
वह कभी-कभी रास्ता भटक जाती थी। बुधवार की शाम में वह घर से निकली थी। देर रात तक परिजनों द्वारा महिला की काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। गुरुवार की सुबह में उसका शव पाया गया है। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। घटनास्थल से चप्पल पाया गया है, जो मृतका का बताया गया है।
पुलिस के अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय अस्पताल भेजा जा रहा है। परिजनों एवं अन्य स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। घटनास्थल को सुरक्षित कर पुलिस ने निरीक्षण किया और विधि विज्ञान प्रयोगशाला के विशेषज्ञों की टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। महिला के शव पर किसी प्रकार का जख्म या चिन्ह का निशान नहीं पाया गया है।
जांच के क्रम में मृतका के पास से सल्फास लिखा हुआ पैकेट बरामद किया गया है। पॉकेट फटा हुआ है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि महिला ने सल्फास खाकर आत्महत्या की है। वैसे, पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story