भारत

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला महिला का शव

Admin4
28 Feb 2024 9:06 AM GMT
संदिग्ध परिस्थितियों में मिला महिला का शव
x
उन्नाव। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के जाजमऊ स्थित त्रिभुवन खेड़ा में बुधवार सुबह एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में ढाबे के पीछे एक प्लाट पर मिला। राहगीरों ने शव की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने महिला की शिनाख्त का प्रयास किया। पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बता दें गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के जाजमऊ चौकी अंतर्गत त्रिभुवन खेड़ा के पास एक ढाबे के पीछे लगभग 45 वर्षीय महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव की सूचना पर आसपास के तमाम लोगों की भीड़ एकत्र हो गयी। स्थानीय लोगों की मानें तो महिला के मुंह से झाग और उसकी नाक से खून भी निकल रहा था। सूचना पर पहुंची गंगाघाट पुलिस जांच में जुट गयी।
महिला की शिनाख्त उमा (45) पत्नी राम बाबू निवासी झब्बू पुरवा हुयी। जिसके बाद महिला के परिजनों को सूचना दी गयी। पुलिस ने जांच कर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। इस बाबत गंगाघाट कोतवाली प्रभारी रामफल ने बताया कि मौत के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता चल सकेगा।
Next Story