भारत

लॉज में नग्‍न हालत में मिली महिला की लाश, अब तक नहीं मिल पाया सिर

jantaserishta.com
13 Dec 2021 2:20 PM IST
लॉज में नग्‍न हालत में मिली महिला की लाश, अब तक नहीं मिल पाया सिर
x
जानें पूरा मामला.

नवी मुंबई: मुंबई में एक महिला की सनसनीखेज हत्‍या का मामला सामने आया है. गोरेगांव की इस महिला की बिना सिर वाली नग्‍न लाश माथेरन की एक लॉज में मिली है. मामला रविवार का है और महिला की उम्र करीब 30 साल बताई जा रही है. पुलिस के मुताबिक महिला और उसका पार्टनर फर्जी नाम से इस लॉज में ठहरे हुए थे और अपने पहचान पत्र भी जमा नहीं कराए थे. वहीं महिला का पार्टनर फरार है. होटल का मालिक जब मॉर्निंग सर्विस के लिए कमरे में गया तब उसने कमरे में महिला की बिना सिर वाली लाश देखी.

पुलिस ने बताया कि महिला का सिर अब तक नहीं मिला है. वहीं उसका पुरुष पार्टनर अपनी पहचान छिपाने के लिए पूरा सामान लेकर फरार है. टाइम्‍स ऑफ इंडिया में प्रकाशित खबर के मुताबिक महिला की पहचान गोरेगांव निवासी पूनम पाल के रूप में हुई. चूंकि सीसीटीवी कैमरा में मिले फुटेज में महिला और उसका पार्टनर कोविड से बचने वाला मास्‍क पहने हुए नजर आ रहे हैं. साथ ही होटल मालिक केतन रमाणे ने दोनों को बिना पहचान पत्र के लॉज में ठहराया था. लिहाजा दोनों की पहचान करने में पुलिस को मुश्किलें आईं. बाद में लॉज से 50 मीटर दूर मिले एक हैंडबैग के जरिए पुलिस महिला की पहचान करने में कामयाब हो सके.
परिजनों ने की थी गुमशुदगी की शिकायत
आगे की जांच में पता चला कि महिला के परिजनों ने गोरेगांव में उसके लापता होने की शिकायत भी पुलिस स्‍टेशन में दर्ज कराई थी. आरोपी की तलाश करने और महिला का सिर ढूंढने के लिए माथेरन पुलिस ने 5 टीमें गठित की हैं. वहीं माथेरन के बीजे हॉस्पिटल की मेडिकल ऑफिसर डॉ.रूपाली मिसाल ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए पनवेल उप-जिला अस्पताल ले जाया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story