बिहार

घर के अंदर से मिला महिला का शव, पीहर पक्ष ने लगाया ससुरालजनों पर आरोप

8 Feb 2024 4:55 AM GMT
घर के अंदर से मिला महिला का शव, पीहर पक्ष ने लगाया ससुरालजनों पर आरोप
x

 मुंगेर : बेगूसराय में एक बार फिर एक महिला का घर में ही शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। उक्त मामले में जहां महिला के मायके वालों के द्वारा पति सास एवं ससुर पर मारपीट के बाद हत्या का आरोप लगा लगाया जा रहा है, वहीं महिला के ससुराल वालों …

मुंगेर : बेगूसराय में एक बार फिर एक महिला का घर में ही शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। उक्त मामले में जहां महिला के मायके वालों के द्वारा पति सास एवं ससुर पर मारपीट के बाद हत्या का आरोप लगा लगाया जा रहा है, वहीं महिला के ससुराल वालों का कहना है कि बीती रात से ही मृतक महिला आसमा कुमारी को उल्टी एवं दस्त की शिकायत हुई। जिसके बाद उसे इलाज के लिए ले जाया गया और इलाज करवा कर पुनः वापस घर लाया गया, लेकिन उसकी उल्टी बंद नहीं हुई और उसने डायरिया की वजह से दम तोड़ दिया। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़ी एघु की है।

महिला के तीन बच्चे
मृतक महिला सपना कुमारी का मायका मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर में ही था और 4 वर्ष पूर्व मृतक आसमा कुमारी की शादी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़ी एघू निवासी अजीत कुमार से हुई थी और महिला के तीन बच्चे भी हैं।

पुलिस जांच में जुटी
फिलहाल मृतका की मां रानी देवी के द्वारा मुफस्सिल थाने को घटना से अवगत कराया गया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। अब पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि पूरा माजरा क्या है। लेकिन परिवार वालों का आरोप है कि महिला के शरीर पर चोट के भी निशान है अतः अनुमान लगाया जा रहा है कि मारपीट के बाद सपना कुमारी की हत्या की गई है।

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।

    Next Story