भारत

ट्रैवल बैग में महिला का शव, मर्डर मिस्ट्री सुलझी

jantaserishta.com
8 Jun 2025 10:45 AM IST
ट्रैवल बैग में महिला का शव, मर्डर मिस्ट्री सुलझी
x
जानें पूरी स्टोरी.
बाचुपल्ली: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले के बाचुपल्ली ट्रैवल बैग मर्डर मिस्ट्री मामले में साइबराबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने आरोपी विजय टोप्पा उर्फ विल्सन को गिरफ्तार कर लिया है. घटना 4 जून को तब सामने आई है थी जब एक ट्रैवल बैग में महिला का शव विजय दुर्गा ओनर्स कॉलोनी के सुनसान इलाके में मिला था. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को वारदात के एक भीतर ही गिरफ्तार कर लिया.
पीड़िता की पहचान 33 साल की तारा बोहरा के रूप में हुई. वह नेपाल की रहने वाली थीं. वह अप्रैल 2025 से हैदराबाद के बावरमपेट के इंदिरम्मा कॉलोनी में रह रहीं थी. आरोपी की पहचान 30 साल के विजय टोप्पा उर्फ विल्सन के तौर पर हुई है. वह फास्ट फूड स्टॉल में शेफ के तौर पर काम कर रहा था. मूल रूप से वह भी नेपाल का निवासी है. वह पीड़िता के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में था.
विजय टोप्पा और तारा बोहरा के बीच दोस्ती सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के जरिए हुई थी. दोस्ती बढ़ी तो वह दोनों 15 अप्रैल से साथ में रहने लगे. तारा की पहले से ही शादीशुदा थीं और दो बच्चे की मां थीं. इसके बावजूद वो विजय के साथ रहने लगीं. पुलिस जांच में यह सामने आया कि 23 मई को गर्भावस्था को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ. विवाद इतना बढ़ गया कि विजय ने अपना आपा खोया और नायलॉन थ्रेड से तारा का गला घोंट दिया. इसके बाद उसने तारा का शव ट्रैवल बैग में डालकर सुनसान विजय दुर्गा ओनर्स कॉलोनी में फेंक दिया.
कॉलनी में मौजूद चौकीदारों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी. पुलिस ने फिर जांच के लिए स्पेशल टीमों का गठन किया और आरोपी को ढूंढ़ने में लग गई. 6 जून की शाम को फिर बोवरमपेट से विजय को गिरफ्तार कर लिया गया.
पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल लिया. पुलिस ने फोन, ट्रैवल बैग और नायलॉन थ्रेड को सबूत के रूप में जब्त कर लिया है. पुलिस ने आरोपी विजय को कोर्ट में पेश कर उसे न्यायिक रिमांड पर ले लिया है.
साइबराबाद के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस, बलानगर जोन के के. सुरेश कुमार ने बाचुपल्ली ट्रैवल बैग मर्डर केस में आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए जांच टीम की सराहना की. उन्होंने यह भी बताया कि अभी जांच जारी है और आने वाले समय में और भी खुलासे किए जा सकते हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story