
x
शामली (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के शामली जिले के गांव भानेड़ा उददा में पूर्वी यमुना नहर के पास महिला का शव एक बोरे से पुलिस ने बरामद किया। महिला की पहचान अभी नहीं हो पाई है।
थाना भवन के थाना प्रभारी अनिल कुमार ने कहा, "हमने लापता लोगों के साथ युवती की फोटो हर थाने में भिजवा दी है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।"
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि ऐसा लगता है कि महिला की कई दिन पहले हत्या कर दी गई थी और चूंकि आसपास के जिलों में गुमशुदगी की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है, इसलिए संभव है कि वह किसी और जगह की हो और उसे मारने से पहले यहां लाया गया हो।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





