भारत
मिली महिला की लाश, पुलिस ने प्लास्टिक बैग खोला तो उड़ गए होश
jantaserishta.com
12 April 2023 3:43 PM IST

x
आशंका है कि करीब तीन दिन पहले महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है।
हैदराबाद (आईएएनएस)| हैदराबाद के तुक्कुगुडा इलाके में बुधवार को एक अज्ञात महिला का शव एक प्लास्टिक बैग में मिला। महिला का शव राचकोंडा पुलिस आयुक्तालय के पहाड़ी शरीफ पुलिस थाने की सीमा के तहत पाया गया था। पुलिस को आशंका है कि करीब तीन दिन पहले महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है।
कुछ स्थानीय लोगों ने तुक्कुगुड़ा-श्रीशैलम राजमार्ग पर एक संदिग्ध प्लास्टिक बैग पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने वहां पहुंचकर बैग खोला तो अंदर एक महिला का शव मिला।
पुलिस को शक है कि महिला के साथ दुष्कर्म किया गया और बाद में गला दबाकर उसकी हत्या की गई हो सकती है। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इंस्पेक्टर काशी विश्वनाथ ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस शहर और उसके आसपास मिली गुमशुदगी की शिकायतों के आधार पर पीड़िता की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
Tagsहैदराबादहैदराबाद न्यूज़हैदराबाद पुलिसमहिला की लाशप्लास्टिक बैगhyderabadhyderabad newshyderabad policewoman's dead bodyplastic bag
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





