भारत

एक राज्य से बहता हुआ दूसरे राज्य पहुंचा महिला का शव, पुलिस तक हैरान

jantaserishta.com
28 May 2023 10:25 AM IST
एक राज्य से बहता हुआ दूसरे राज्य पहुंचा महिला का शव, पुलिस तक हैरान
x

DEMO PIC 

उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
नोएडा (आईएएनएस)| नोएडा के नाले में एक महिला का शव मिला है। जिसके बाद पुलिस ने शव को बाहर निकाला और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शव महिला का है और उसकी उम्र करीब 35- 36 साल के आसपास बताई जा रही है। शुरूआती जांच में पुलिस के मुताबिक यह शेव दिल्ली के अशोक नगर की तरफ से बहता हुआ यहां तक पहुंचा है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और महिला की पहचान करने की भी कोशिश की जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 27 मई को थाना सेक्टर-24 क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-33/34 के मध्य बने नाले के पुल के नीचे नाले मे एक अज्ञात महिला उम्र करीब 35-36 वर्ष का शव न्यू अशोक नगर, दिल्ली की तरफ से नाले में बहता हुआ आया है। इस सूचना पर पुलिस उच्चाधिकारीगण द्वारा मौके पर आकर निरीक्षण किया गया तथा थाना सेक्टर-24 पुलिस को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये।
पुलिस द्वारा शव को नाले से निकलवाकर पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिल्ड यूनिट द्वारा मौके पर आकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। अज्ञात शव की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे है। अन्य विधिक कार्रवाई प्रचलित है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story